नीमराना में 10 मिनट में ज्वेलरी की दुकान लूटी:फायरिंग कर दुकानदार को धमकाया, गहने और नगदी लेकर बदमाश फरार
नीमराना कस्बे में आज शुक्रवार की रात करीबन 8:30 बजे हथियार बंद बदमाशों ने ज्वेलर की दुकान पर धावा बोलकर लाखों रुपए के गहने व नगदी लेकर फरार हो गए। लूट की घटना के बाद नीमराना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कराई।
नीमराना में आरटेक गैलीरिया में आरपी ज्वेलर मालिक ने बताया की वो दुकान बढ़ा रहा थे, इसी दौरान तीन चार नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर आए और आते ही फायरिंग कर दुकान के अंदर रखे गहने और नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें नकाबपोश बदमाश हथियार से दुकानदार पर हमला कर गहने लूट रहे है।
बदमाशों ने उस पूरी घटना को करीब 10 मिनट में अंजाम दिया। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी नहीं कह रही है जांच करने की बात कह रही है।
Naresh Chouhan 

