भरतपुर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, गिरते ही लगी आग, राख का ढेर बना; दो लोग थे सवार

राजस्थान के भरतपुर जिले में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी में हेलीकॉप्टर के अंदर दो लोगों के होने की संभावना जताई जा रही है।

भरतपुर जिले के उच्चैन पिंगोरा में सेना का हेलीकाप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें आग लग गई। सूचना के बाद जिला प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है।बता दें कि ग्रामीणों ने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी, तुरंत वे हेलीकॉप्टर के पास पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन हेलीकॉप्टर कुछ ही देर में जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर के अंदर दो लोगों के होने की संभावना जताई है।