कंपाउंडर के घर चोरी:शादी में गया था परिवार, वापस आए तो ताले टूटे मिले, 50 हजार व जेवर चोरी
अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र के दयानंद नगर में सूने मकान में 50 हजार नकद व जेवर चोरी हो गए। परिवार दिल्ली में शादी में गया था। वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। करीब 50 हजार रुपए की नकदी व जेवर पार हो गए।
दयानंद नगर में मकान नम्बर बी- 146 में रहने वाले निजी अस्पताल में कंपाउंडर पवन परिवार के साथ दिल्ली गया था। शुक्रवार को वापस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। घर से नकदी व जेवर नहीं मिले। पूरे घर का सामान बिखरा मिला।
अलमारी व कमरों के ताले भी तोड़े
परिवार के सदस्य आशुतोष ने बताया पूरा परिवार दिल्ली गया था। पीछे से चारों ने मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर कमरों व अलमालारियों के ताले टूटे मिले। सामान फैला मिला। इतना ही नहीं बैड के बाॅक्स का सामान भी बिखरा मिला। चोर घर से सोने की अंगूठी, रिंग, टाॅप्स सहित चांदी के आभूषण एवं करीब 50 हजार की नकदी ले गए। पुलिस को रिपोर्ट दे दी है
Naresh Chouhan 

