भारत उत्सव दिखी एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक:राजस्थान के कलाकारों ने देशभर के लोक नृत्यों की दी प्रस्तुति

भारत उत्सव दिखी एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक:राजस्थान के कलाकारों ने देशभर के लोक नृत्यों की दी प्रस्तुति
artists-from-rajasthan-presented-folk-dances-from-across-the-country

शुभ विचार संस्था जयपुर की ओर से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न राज्यों के लोक संगीत पर आधारित सांस्कृतिक समारोह भारत उत्सव का आयोजन किया गया। यह समारोह एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी कॉलेज ऑफ फारमेक्यूटिकल साइंसेज सीतापुरा के सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कथक नृत्यचारी रूपाली गौड़ की सरस्वती वंदना और कथक कि एकल प्रस्तुति से हुआ।

इसके बाद गौरिका पुरोहित ने आसाम के लोक नृत्य बिहू, अंशिका जुलखा नीतिशा जोशी के समूह ने गुजरात के लोक नृत्य गरबा, परिधि दुहा ने हरियाणा के लोक नृत्य पर आधारित जीजा तू कालो में गोरी घणी, मीनाक्षी ने पंजाबी नृत्य, उपासना व्यास ने लुक छुप ना जाओ, ऐशानी गौड़ ने सतरंगी राजस्थान, मनीषा गुजर ने चांद चढ़यो गिरनार, ममता ने लायो डाक बाबु संदेशा, खुशबू और अनिता ने मृरुरंग जैसे गानों पर लोक नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। जिन्हें दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया। विभिन्न राज्यो के लोक नृत्य को एक साथ देखकर ऐसा लगा जैसे एक मंच पर पूरा भारत आ गया हो।
उत्सव के डायरेक्टर और संगीत के शोधकर्ता जीतेन्द्र शर्मा ने कलाप्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कला का मह्त्व मनोरंजन ही नही बल्कि कला मनुष्य को एकता में भी बांधती है। गुजरात का लोक नृत्य गरबा, राजस्थान का घूमर, पंजाब का भागड़ा पूरे भारत में पसंद किया जाता है। जो देश वासियों को एक दूसरे से जोड़ता है। समारोह के मुख्य अतिथि लोक संस्कृति विशेषज्ञ प्रोफेसर वंदना कल्ला, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. चन्द्रदीप हांडा, कॉलेज के डायरेक्टर अजय अग्रवाल, प्राचार्या नीरू वर्मा, डॉ दिलीप अग्रवाल रहे। इस दौरान अपर्ण डांस अकेडमी की कोरियोग्राफर रूपाली गौड़ को सम्मानित किया गया। अथितियों का स्वागत केशव भड़ाना और जीतू काजला ने किया।