डिलीवरी शुरू होने से पहले ही हाथों-हाथ बिक गई ये लग्जरी कार, गाड़ी का लुक देख आप भी बोल उठेंगे ' भई वाह!

aston-martin-dbs-770-volante-sold-out-even-before-the-delivery-started

डिलीवरी शुरू होने से पहले ही हाथों-हाथ बिक गई ये लग्जरी कार, गाड़ी का लुक देख आप भी बोल उठेंगे ' भई वाह!
aston-martin-dbs-770-volante-sold-out-even-before-the-delivery-started

बहुत से प्रीमियम कार बनाने वाली कंपनियां अपने कुछ प्रोडक्ट्स को स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च करती हैं, जहां काफी लिमिटेड गाड़ियां बिक्री पर जाती हैं। ये चलन ऑटो इंडस्ट्री में कई सालों से चला आ रहा है। इसका हालिया उदाहरण आप Aston Martin से ले सकते हैं। कंपनी ने अभी तक DBS 770 Volante की डिलीवरी भी नहीं शुरू की उसके पहले ही सारी गाड़ियां बिक चुकी हैं। खास बात ये है कि कंपनी इस प्रोडक्ट का केवल 499 यूनिट्स ही बनाएगी, जिसमें 300 मॉडल्स coupes होंगे वहीं 199 मॉडल्स कनवर्टेबल।www.keymyhome.com

कैसी है रफ्तार

रफ्तार के मामले में ये लग्जरी कार काफी कमाल की है। इसमें 5.2 लीटर का टर्बो क्वाड-कैम इंजन लगा हुआ है, जो हाइ परफार्मेंस के लिए जानी जाती है। परफार्मेंस के मामले में ये गाड़ी इतनी पावरफुल है कि मात्र 3.3 सेकेंड में 0 से लेकर 100 की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं इस स्पेशल कार की टॉप स्पीड 340 kph है। स्पीड और टॉप स्पीड के मामले में ये कार Ferrari’s ferocious final-edition 812, और Lamborghini Aventador के आस पास है।

jagran

कब हुई थी लॉन्च?

इस लग्जरी का केबिन भी काफी लग्जरी है, जिसमें हर एक वो फीचर ऑफर किए जाते हैं, जो ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को और बी शानदार बनाते हैं। Aston Martin Vantage V12 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। अभी तक इस लग्जरी कार की डिलीवरी शुरू भी नहीं हुई है कि उसके पहले इसके सारे यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।

कितनी है कीमत?

कीमत की बात करें तो इस लग्जरी कार की कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक जाती हैं। जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि इस स्पेशल एडिशन को दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें कूप और कनर्टेबल वेरिएंट शामिल हैं। कूप वेरिएंट की जो कीमत है वो 3.15 करोड़ रुपये के आस-पास है। वहीं कनर्टेबल यूनिट खरीदने पर 3.45 करोड़ रुपये लग रहे हैं