Apple का नए MacBook Air में होगा M2 जैसा चिप? M3 chip की नहीं हो रही एंट्री

apple-larger-macbook-air-may-come-with-an-m2-like-chip

Apple का नए MacBook Air में होगा M2 जैसा चिप? M3 chip की नहीं हो रही एंट्री
apple-larger-macbook-air-may-come-with-an-m2-like-chip

प्रीमियम कंपनी एपल अपने यूजर्स के लिए एक बडे़ 15-inch MacBook Air को लाने की तैयारियों में है। बाजार के जानकारों की मानें तो कंपनी यूजर्स के लिए नए 15-inch MacBook Air को इसी साल पेश कर सकती है। वहीं, दूसरी ओर एपल यूजर्स भी कंपनी की नई पेशकश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

15-inch MacBook Air में चिप

माना जा रहा है कि कंपनी इस साल होने वाले अपने सालाना इवेंट WWDC (Worldwide Developers Conference) में नए मैकबुक एयर से पर्दा उठा सकती है। वहीं अब नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी नए मैक बुक को M2 जैसे चिप के साथ पेश कर सकती है।

दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो एपल नए मैक बुक्स को ऐप स्टोर पर थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ चेक कर रही है। वहीं देखा गया है कि बड़ी और हाई रिजोल्यूशन डिस्प्ले वाले मैकबुक्स को करंट मॉडल के चिप के साथ ही टेस्ट किया जा रहा है।

‘Air’ और ‘Pro’ लाइनअप एक-दूसरे से होंगे अलग

M2 chip की तरह ही MacBook में 8 cores और 10-core ग्राफिक प्रोसेसर देखा गया है। 13-inch MacBook Air की तरह ही नए MacBook को बेस लेवल ऑप्शन में 8GB RAM के साथ देखा जा सकता है। वहीं 14-inch MacBook Pro की तरह ही 15-inch MacBook Air में स्क्रीन रिजोल्यूशन मिल सकता हैwww.jobonbox.com

हालांकि, कंपनी ‘Air’ और ‘Pro’ लाइनअप को एक-दूसरे से अलग बनाने के लिए कुछ बदलाव पेश कर सकती है। इसी के साथ माना जा रहा है कि कंपनी M3 chip की एंट्री इस साल WWDC (Worldwide Developers Conference) में नहीं करने जा रही। हालांकि, बाद के डिवाइस में इस नए चिप को देखा जा सकता है।

M3 chip की एंट्री

M3 chip की एंट्री 5nm प्रोसेस से 3nm प्रोसेसर के रूप में हो सकती है। यह डिवाइस में नए सुधार को ला सकता है। हालांकि, 15-inch MacBook Air तो नहीं, लेकिन नए आईफोन के ‘Pro’ मॉडल में इस चिप को लाया जा सकता है।