ब्रह्मास्त्र 2 और 3 की शूटिंग एक-साथ होगी:अयान मुखर्जी बोले- ब्रह्मास्त्र में कुछ गलतियां हुई थी, इस बार पहले फिल्म अच्छी तरह से लिखेंगे

ayan-mukerji-on-brahmastra-part-2-and-3-shooting

ब्रह्मास्त्र 2 और 3 की शूटिंग एक-साथ होगी:अयान मुखर्जी बोले- ब्रह्मास्त्र में कुछ गलतियां हुई थी, इस बार पहले फिल्म अच्छी तरह से लिखेंगे
ayan-mukerji-on-brahmastra-part-2-and-3-shooting

हाल ही में डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘ब्रह्मास्त्र 3’ के बारे में जानकारी शेयर की है। अयान ने बताया कि इस बार वो ‘ब्रह्मास्त्र’ के दोनों पार्ट की शूटिंग एक साथ करेंगे।

उन्होंने ये भी कहा कि इस बार वो फिल्म को सक्सेसफुल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और फिल्म की राइटिंग पर खास ध्यान देंगे।

इस बार फिल्म लिखने में टाइम लग सकता है- अयान
मीडिया से बात करते हुए अयान ने कहा- इस बार हम ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और ‘ब्रह्मास्त्र 3’ की शूटिंग एक-साथ करेंगे। इस बार हमें लगता है कि फिल्म को लिखने में हमें ज्यादा टाइम लग सकता है। मैं जानता हूं कि इस बार फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

लोग चाहते हैं कि फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द से जल्द रिलीज हो जाए लेकिन मैंने सोचा है कि इस बार पहले अच्छी तरह से लिखेंगे। मुझे लगता है कि करीब तीन साल बाद हम ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को बिग स्क्रीन पर देखेंगे।

रिपीट नहीं होंगी ब्रह्मास्त्र की गलतियां- अयान

मीडिया से बातचीत के दौरान अयान ने कहा- मुझे लगता है कि ‘ब्रह्मास्त्र ​​​​​​’ में कुछ गलतियां हुई थीं। हमें फिल्म को लेकर मिले-जुले रिएक्शन मिले। फिर भी हमें काफी अच्छे नंबर्स मिले, काफी लोगों को हमारी फिल्म पसंद आई थी।

इसके अलावा स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर भी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया है। ‘ब्रहमास्त्र’ 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी।

लेकिन, कई लोगों को फिल्म की राइटिंग और स्टोरीलाइन ज्यादा पसंद नहीं आई। मैं इस पार्ट को अच्छी तरह से समझना चाहता हूं और फिल्म को बेहतर बनाना चाहता हूं।

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नेक्स्ट लेवल के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन भी थे।