Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की तरह सच साबित हो रहीं इस लड़की की भविष्यवाणियां, उम्र सिर्फ 19 साल

Hannah Carroll Prediction: हैना कैरोल (Hannah Carroll) की उम्र मात्र 19 साल है और वह अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहती हैं. हाल में की गई भविष्यवाणियों की वजह से हैना चर्चा में हैं और लोग उन्हें नए जमाने की बाबा वेंगा (Baba Vanga) बता रहे हैं.

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की तरह सच साबित हो रहीं इस लड़की की भविष्यवाणियां, उम्र सिर्फ 19 साल

It’s Diwali and it’s sale time Celebrate safe Diwali and shop with us Enjoy amazing discounts in our stores in this Diwali Hurry up! 

दिवाली है और बिक्री का समय है सुरक्षित दिवाली मनाएं और हमारे साथ खरीदारी करें इस दिवाली में हमारे स्टोर में amazing discounts का आनंद लें जल्दी करें!  https://jaimamart.com

Baba Venga Hannah Carroll Predictions: बुल्गारिया में जन्मी प्रसिद्ध भविष्यवेत्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियां अक्सर सुर्खियों में रहती है, क्योंकि अब तक उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं. इसके बाद अब एक 19 साल की लड़की सामने आई है, जो बाबा वेंगा की तरह ही भविष्यवाणी कर रही है और अब तक उसकी कई बातें सच साबित हो चुकी है.

लोग बता रहे हैं नए जमाने की बाबा वेंगा

अमेरिका के मैसाचुसेट्स की रहने वाली हैना कैरोल (Hannah Carroll) की भविष्यवाणियां लगातार चर्चा में हैं और उनकी कई बातें सच साबित होने के बाद उनकी तुलना बाबा वेंगा (Baba Vanga) से होने लगी है. हाल में की गई भविष्यवाणियों के सच होने के बाद लोग हैना कैरोल को नए जमाने की बाबा वेंगा (Baba Vanga) बता रहे हैं.

इस साल हैना की ये भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच

19 साल की हैना कैरोल (Hannah Carroll) ने इस साल की शुरुआत में कई भविष्यवाणियां की थी, जिनमें से कई सच साबित हो चुकी हैं. हैना ने साल के शुरुआत में ही ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ II के निधन की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है और पिछले महीने ही महारानी का निधन हो गया था. इसके अलावा हैना ने किम कर्दाशियन के ब्रेकअप, हैरी स्टाइल और बियोंसे के नए एल्बम, रिहाना और प्रियंका चोपड़ा के मां बनने की भविष्यवाणी भी की थी, जो सच साबित हो चुकी हैं.

Hannah Carroll Prediction

क्या सच होंगी हैना कैरोल की ये भविष्यवाणियां

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, हैना कैरोल (Hannah Carroll) को सिनेमा इंडस्ट्री में ज्यादा इंट्रेस्ट है और इस वजह से उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां पॉप कल्चर या फिर सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़ी होती हैं. हैना ने कई अन्य भविष्यवाणियां भी की हैं, जिनपर लोगों की नजर है. हैना ने इस साल की शुरुआत में केंडाल जेनर की सगाई, हेली बीबर के प्रेग्नेंट होने, टायलर स्विफ्ट की शादी या सगाई के ऐलान, वन डायरेक्शन बैंड के रियूनियन की भविष्यवाणी की थी, जिसके सच होने का इंतजार लोगों को है.