नारियल पानी पीने के बाद ऐसे करें उसके शेल को रीयूज
After drinking coconut water, reuse its shell like this
नारियल पानी आपकी स्किन और बाल के लिए बहुत हेल्दी होता है. इससे चेहरे की चमक और बाल की लंबाई और चमक भी दोगुनी होती है. वैसे तो हम नारियल पानी को पीने के बाद उसके खोल को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि आप इसके शेल को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे नारियल को कितने तरीके से (nariyal khol istemal karne ka tarika) इस्तेमाल कर सकते हैं.
नारियल खोल को रीयूज करने का तरीका
- आप नारियल की खोल का इस्तेमाल प्लांटिंग के लिए कर सकते हैं. आप इस खोल को कुछ दिन के लिए धूप में सूखने के लिए रख दीजिए. फिर आप इसको चाकू की मदद से साफ कर लीजिए और इसको कटोरे का आकार दे दीजिए. फिर इसमें मिट्टी भरकर बोनसाई प्लांट लगा सकते हैं.
- आप नारियल शेल को एक दिन धूप में सुखाकर इसको पेंट से कलर कर सकते हैं. फिर आप इसको हैंग कर दीजिए.आप इसको ड्रॉइंग रूम में या फिर बेडरूम में सजा सकते हैं.
- आप नारियल को पेन स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल में ला सकते हैं. बस आपको नारियल की खोल को धूप में सूखने के लिए रख देना है. फिर इसको कलर करके स्टेशनरी बॉक्स की तरह इस्तेमाल में ला सकते हैं.
- आप नारियल के शेल को दाल चावल नापने वाली कटोरी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इसमें रोज मर्रा की एसेसरीज को भी रख सकते हैं. तो अब से आप इस तरीके से नारियल के शेल का इस्तेमाल करें, फेंकने की बजाय.
Kumkum sharma 

