Bajaj ने लॉन्च की Royal Enfield की टक्कर की बाइक! आधी कीमत में धमाकेदार फीचर्स

bajaj-avenger-220-street-relaunched-in-india-know-price-and-features

Bajaj ने लॉन्च की Royal Enfield की टक्कर की बाइक! आधी कीमत में धमाकेदार फीचर्स
bajaj-avenger-220-street-relaunched-in-india-know-price-and-features

Bajaj New Cruiser Bike: जो लोग रॉयल एनफील्ड की बाइक का बजट नहीं रखते हैं उनके लिए बजाज एक शानदार विकल्प लेकर आई है. कंपनी ने अपनी अवेंजर 220 स्ट्रीट बाइक (Bajaj Avenger 220 Street) को भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च कर दिया है. 

Bajaj Avenger 220 Street: रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) के पास बाइक्स के ढेर सारे मॉडल हैं. इनमें क्लासिक 350 और बुलेट 350 जैसे रेट्रो मॉडल और मीटियॉर जैसे क्रूजर मॉडल शामिल हैं. रॉयल इनफील्ड मीटियॉर कंपनी की एक क्रूजर बाइक है. लेकिन इसकी कीमत 2.0 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. ऐसे में जो लोग इतना बजट नहीं रखते हैं उनके लिए बजाज एक शानदार विकल्प लेकर आई है. कंपनी ने अपनी अवेंजर 220 स्ट्रीट बाइक (Bajaj Avenger 220 Street) को भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस क्रूजर मोटरसाइकिल को साल 2020 में बंद कर दिया था. हालांकि अवेंजर सीरीज की दो अन्य बाइक अवेंजर 220 क्रूज और अवेंजर 160 स्ट्रीट लगातार बिक रही हैं. 

ऐसा है डिजाइन

क्या है कीमत 
एवेंजर 220 स्ट्रीट को 220cc एयर और ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 19 बीएचपी और 17.55 एनएम का पीक टॉर्क देता है. यह इंजन नई पल्सर 220एफ और एवेंजर 220 क्रूज में भी मिलता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इस क्रूजर मोटरसाइकिल की कीमत 1.42 लाख (एक्स-शोरूम). रखी गई है. इसी कीमत पर कंपनी अपनी 220 क्रूज को भी बेचती है.