बिजली बंद रहेगी:बहरोड़ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों रविवार को 5 घंटे नहीं होगी आपूर्ति
बहरोड़ में औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में स्थित 132KV पॉवर हाउस पर रखरखाव कार्य के चलते रविवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई 5 घंटे बंद रहेगी।
डिस्कॉम के सहायक अभियंता (शहर) अमित यादव ने बताया कि 132 KV पॉवर हाउस से निकलने वाले 33kv जीएसएस गांव बर्डोद, ढिस, तलवाड़, जागुवास, रिवाली, बहरोड़ शहर के फीडर सुबह 9 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगे।
इन सभी फीडरों से जुड़े हुए गांव, ढाणियां, कालोनी, वार्ड ओर मोहल्ले प्रभावित रहेंगे।
Naresh Chouhan 

