Breakfast: दिनभर थकान और सुस्ती करती है परेशान? तो ऐसा होना चाहिए दिन का पहला भोजन

best-breakfast-diet-to-eat-during-first-meal-of-the-day-for-energy-boost-nuts-and-seeds

Breakfast: दिनभर थकान और सुस्ती करती है परेशान? तो ऐसा होना चाहिए दिन का पहला भोजन
best-breakfast-diet-to-eat-during-first-meal-of-the-day-for-energy-boost-nuts-and-seeds

Breakfast Diet: सुबह नाश्ता खाने का असल मकसद होता है कि आपके शरीर में ऊर्जा का संचार हो, क्योंकि डिनर के बाद कई घंटे का गैप आ जाता है उसे पूरा करना बेहद जरूरी है.

First Meal Of The Day: कई लोग सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दबाजी में ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, ये आदत सेहत के बिलकुल खिलाफ है. नाश्ता एक अहम मील है, इसे खाने से दिनभर काम करने की एनर्जी मिलती है. इसलिए दिन का पहला भोजन हेल्दी और ऊर्जा बढ़ाने वाला होना चाहिए, इसमें थोड़ी सतर्कता भी जरूरी है, वरना सेहत को नुकसान पहुंच सकता है.

बेस्ट होना चाहिए ब्रेकफास्ट
आपने देखा होगा कि ऑफिस, बस या ट्रेन में कुछ लोग बेहद सुस्त नजर आते हैं, बेहद मुमकिन है कि उन्होंने नाश्ता सही तरीके से नहीं किया होगा. ये मील आपको अंदरूनी ऊर्जा देता है और साथ पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं कि ब्रेकफास्ट में कौन-कौन सी चीजें खाई जा सकती है.

सुबह जागने के बाद सबसे पहले एक ग्लास पानी जरूर पिएं. नाश्ते में नट्स और सीड्स को शामिल करें. इससे पूरे दिन बॉडी में एनर्जी बरकरार रहेगी और थकान का नामोनिशान मिट जाएगा. आप इन मेवों और बीजों को खाने के लिए रात में पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें. सुबह आप इसका पानी पी लें या इसे खा लें. इस रूटीन को करीब एक महीने तक फॉलो करेंगे तो बॉडी में पॉजिटिव चेंज नजर आने लगेगा.