कप्तान के तौर पर हार्दिक का ODI डेब्यू, इन दिग्गज प्लेयर्स की करेंगे बराबरी; जानिए कौन था भारत का पहला कैप्टन

hardik-pandya-odi-debut-as-captain-ajit-wadekar-was-first-indian-odi-team-captain-ind-vs-aus

कप्तान के तौर पर हार्दिक का ODI डेब्यू, इन दिग्गज प्लेयर्स की करेंगे बराबरी; जानिए कौन था भारत का पहला कैप्टन
hardik-pandya-odi-debut-as-captain-ajit-wadekar-was-first-indian-odi-team-captain-ind-vs-aus

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज (17 मार्च को) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों की वजह से पहला वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या का वनडे मैचों में कप्तान को तौर पर डेब्यू होगा और इसी के साथ वह कई दिग्गज क्रिकेटर्स के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

    इन दिग्गजों के क्लब में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या 

    हार्दिक पांड्या वनडे मैच में कप्तान के तौर पर पहला मैच में उतरते ही बड़ा कारनामा कर देंगे। वह वनडे मैचों में भारत की कप्तानी करने वाले 27वें खिलाड़ी बनेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 200 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम इंडिया को 110 मुकाबलों में जीत और 74 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वनडे मैचों में भारत के पहले कप्तान अजित वाडेकर थे। उन्होंने भारत के लिए 2 मैचों में कप्तानी की थी, लेकिन टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। 

    भारत में होगा वनडे वर्ल्ड कप 

    भारत ने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में होना है। टीम इंडिया अभी से वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। वनडे वर्ल्ड कप में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया सही टीम संयोजन तलाशना चाहेगी। 

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का ODI स्क्वॉड: 

    टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट