बचपन याद कर इमोशनल हुईं भारती सिंह, बोलीं- जिस तरह मेरा बचपन गुजरा, नहीं चाहती मेरे बच्चे को वैसा दिन देखना पड़े
होस्ट-कॉमेडियन भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान भारती ने बताया कि अप्रैल 2022 में उनके घर किलकारियां गूंजेंगी। पैरेंटिंग के बारे में बात करते-करते भारती भावुक हो गईं। दरअसल, भारती ने अपने बचपन में बहुत स्ट्रगल से गुजरा है, वे नहीं चाहती की उनका बच्चा इन स्ट्रगल से गुजरे।
बता दें, भारती सिंह के पिता के निधन के बाद उनकी मां और बहन एक फैक्टरी में काम किया करती थीं। इसके अलावा उनकी मां दूसरों के घरों में खाना भी बनाती थीं। आर्थिक तंगी की वजह से वे और उनके घर वाले कई बार नमक रोटी तक खाया है। उस वक्त वे दाल रोटी के खाने के लिए भी सोचा करती थीं।
मैं अपने बच्चे को स्ट्रगल से नही दिखाना चाहती
भारती कहती हैं, "मैंने अपनी जिंदगी में बहुत स्ट्रगल देखा है, हमारी आर्थिक स्थिति बिल्कुल अच्छी नहीं थी। आर्थिक तंगी की वजह से कई बार ऐसा हुआ करता था कि घर में खाने के लिए सब्जियां भी नहीं हुआ करती थीं। मैं नहीं चाहती की जिस तरह का बचपन मैंने गुजारा हैं, मेरे बच्चे को वैसा दिन देखना पड़े।
मैं यदि उन्हें चार सब्जियों के साथ रोटी नहीं खिला सकती, तो ऐसा भी ना हो की उन्हें रोटी के साथ दाल भी ना मिले। बच्चा अभी तो पेट में ही हैं, लेकिन इसकी प्लानिंग अभी से हमने शुरू कर दी है। कोशिश रहेंगी की अपने बच्चे को वो हर खुशी दूं जो मुझे बचपन में नहीं मिल पाई। बाकी मैंने हर चीज़ भगवान और उसकी किस्मत पर छोड़ दी है।"
यदि घर पर बैठ गई तो मेंटली बीमार हो जाउंगी:
भारती आगे कहती हैं की "मैंने तय किया है कि बच्चा होने के बाद एक छोटा ब्रेक लूंगी। अप्रैल में बच्चा होगा, जिसके बाद दो महीने का ब्रेक लूंगी और जुलाई में फिर से काम पर लौट आउंगी। मैं काम से दूर नहीं रह सकती। मैं 15 सालों से बिना ब्रेक के काम कर रही हूं, इसलिए यदि घर पर बैठ गई तो यकीनन मेंटली बीमार हो जाउंगी। मैं चाहती हूं की जब मेरा बच्चा आंख खोले तो देखे कि उसके मम्मी-पापा कितना मेहनत करते हैं। ताकि वो भी चलकर उतनी ही मेहनत करे।
सच कहूं तो मैं ये सोचकर काफी खुश हो जाती हूं, मैंने अपने छोटे से बच्चे को सेट पर लेकर जा रही हूं। मेरी शूटिंग के दौरान, वंहा कोई वैनिटी में उसका ख्याल रख रहा है। ऐसा सोचकर ही मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं। मुझे यकीन हैं की मेरा ये एक्सपीरिएंस बहुत अच्छा होगा।"
कपिल शर्मा को मानती हैं अपना इंस्पिरेशन:
इंस्पिरेशन की बात करते हुए उन्होंने कहा, "सच कहूं तो मैंने कॉमेडी करने का तरीका कपिल शर्मा से सीखा हैं। उनसे सीखा की किस तरह से ऑडियंस के सामने कॉन्फिडेंट रहकर बात करना है, बिना किसी का दिल दुखाए। काम करते-करते कई गलतियां भी होती हैं, लेकिन कपिल से मैंने सीखा की कैसे अपनी गलतियों को सुधारी जा सकता है। मुझे याद है वो दिन जब उन्होंने मुझे कहा था, भारती जब भी बोलो ऐसा बोलो की सामने वाला चुप हो जाए।
जब से स्टैंड अप कॉमेडी में होश संभाला है, तब से उन्ही को अपनी प्रेरणा मानती हूं। आज भी जब उनसे मुलाकात होती है तो वो मेरे पिछले काम के बारे में डिस्कस करते हैं। इस इंडस्ट्री में कोई भी अपनी शिक्षा बांटता नहीं है, लेकिन कपिल ऐसा नहीं है। वो हमें सिखाने में कभी पीछे नहीं रहते और यही वजह है, आज वो जो भी कर रहे हैं उसमे कामयाब हैं (मुस्कुराते हुए)।"
satveer 

