Anushka Virat Love Story: डेटिंग, लव, ब्रेकअप और फिर शादी, बेहद दिलचस्प है लव बर्ड्स से हमसफर बनने की दास्तां

bollywood-happy-birthday-anushka-sharma-know-about-virat-kohli-and-anushka-sharma-interesting-love-story-breakup-and-marriage-personal-and-professional-life-unknown-facts

Anushka Virat Love Story: डेटिंग, लव, ब्रेकअप और फिर शादी, बेहद दिलचस्प है लव बर्ड्स से हमसफर बनने की दास्तां
bollywood-happy-birthday-anushka-sharma-know-about-virat-kohli-and-anushka-sharma-interesting-love-story-breakup-and-marriage-personal-and-professional-life-unknown-facts

विराट और अनुष्का की शादी को लेकर साल 2017 में काफी खबरें सामने आने लगी थीं। फिर 11 दिसंबर 2017 ने फाइनली शादी कर ली। दोनों ने इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी में दोनों की फैमिली और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

Virat Kohli And Anushka Sharma Love Story: बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को जोड़ी को पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं

फैंस हमेशा ही उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में जब बात विरुष्का की लव स्टोरी की हो तो फैंस की एक्साइटमेंट चार गुनी हो जाती है। 1 मई को अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको अनुष्का और विराट की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे कैसे शुरू हुआ उनके बीच प्यार का अनोखा रिश्ता

एक एड के दौरान हुई मुलाकात

अनुष्का और विराट की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। विराट ने बताया था कि वह काफी नर्वस थे, क्योंकि वह पहली बार अनुष्का से मिले थे। ये बात अनुष्का समझ गई थीं कि विराट नर्वस हैं। ऐसे में अनुष्का ने वहां का माहौल लाइट करने के लिए एक जोक सुनाया। बस यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई। बाद में वह कई और जगहों पर भी मिले।

विराट ने मैदान पर दिया अनुष्का को फ्लाइंग KISS

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2014 तक अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में रहने लगे थे। दोनों को जब भी समय मिलता वह एक दूसरे से मिलते और क्वालिटी टाइम बिताते। बता दें कि इसी साल विराट ने हैदराबाद में हुए ओडीआई मैच के दौरान हाफ सेंचुरी मारी थी। सेंचुरी मारने के बाद ही विराट ने बैट के जरिए अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। बस यही से दोनों सबकी नजरों में आ गए थे और उनको लेकर काफी चर्चा होने लगी थी। इसी साल विराट, अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उनसे मिलने उदयपुर पहुंचे थे जहां वो फिल्म ‘वेलवेट‘ की शूटिंग कर रही थीं।

2016 में रिश्ते में आई दूरी

साल 2016 विराट और अनुष्का के ठीक नहीं था। ये साल दोनों के रिश्ते के लिए काफी मुश्किलों भरा था। इसी साल दोनों के रिश्ते में आई दरार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब खबरें सामने आईं थीं। विराट और अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और दोनों साथ में नजर आना बंद हो गए। इसी के बाद इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने एक तस्वीर के साथ हार्ट ब्रोकन कैप्शन लिखा था। फिर क्या था बस लोगों ने इसी को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया था।