इस भारतीय तेज गेंदबाज के समर्थन में उतरे ब्रेट ली, बोले- हर दूसरे मैच में उन्हें बेंच पर न बिठाएं
brett-lee-advice-for-star-india-pacer-says-don-t-rest-umran-malik-in-every-second-game
आईपीएल 2022 में इस तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था और सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में भी मौका दिया गया था।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमरन मलिक को और मौके देने की सलाह दी है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले उमरान इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तेज गेंदबाजी की वजह से प्रसिद्ध हुए हैं। उमरान के पास आराम से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को छूने की क्षमता है।
Naresh Chouhan 

