राजगढ़ के राजकीय स्कूल कांदोली में वार्षिकोत्सव:बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, भामाशाहों ने की घोषणा

राजगढ़ के राजकीय स्कूल कांदोली में वार्षिकोत्सव:बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, भामाशाहों ने की घोषणा

राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के कांदोली उच्च प्राथमिक विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों की रोचक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मध्य ग्रामीणों ने भरपूर उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के भजेडा ग्राम पंचायत की सरपंच सीमा मीणा ने स्कूली बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया।

इस दौरान स्कूल की समस्या को लेकर उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रोचक अंदाज में प्रस्तुतियों का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरचंद फौजी, सरपंच सीमा मीणा, सुशीला देवी, रामकिशोर, खेम सिंह आर्य ,रमेश चंद, एवं प्यारेलाल, राजकुमार सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरचंद फौजी ने विद्यालय में वाटर कूलर की घोषणा करते हुए ग्रामीणों को सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार शर्मा, राजाराम मीणा, कैला मीना, तारा मीना एवं अमृत चौहान सहित ताराचंद, धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।