2 दुकानें आग से पूरी जल गई कलर, पेन्ट्स, सैनेट्री वेयर का पूरा सामान जल गया, दमकलों ने दूसरी दुकानें बचा ली
शहर में NEB थाना इलाके के 60 फुट रोड स्थित गोपालिया बिल्डर्स की दो दुकानों मे शनिवार रात करीब पौने 10 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दोनों दुकानो मे रखा लाखों रुपए का कलर, पेन्ट्स, सैनेट्री वेयर, हार्डवेयर सहित फर्नीचर जल गया। कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड वाहन पहुंच गए। जिसकी टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ज्यादातर सामान जल चुका था।
आसपास की दुकानों को बचा लिया
दमकल की टीम समय पर पहुंच गई। इस कारण आसपास की दुकानों को जलने से बचा लिया गया। वरना आग इतनी तेज लग चुकी थी कि अगल-बगल की दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थी।
कलर पेंट व प्लास्टिक से तेज लगी
इन दुकानों मे रखी कलर पेंट व प्लास्टिक के पाइपलाइनों के कारण आग भभक गई। पुलिस ने शटर खोली और फायरब्रिगेड ने आग बुझा दी। घटना के दौरान मौके काफी भीड़ जुट गई। आसपास के दुकानवालों को भी डर लगा रहा। जो खुद की दुकानों को बचाने के प्रयास में भी दिखाई दिए।
Naresh Chouhan 

