पूर्व मंत्री बोले- केंद्र का बजट बड़े लोगों का है:भंवर जितेंद्र ने कहा- प्रदेश सरकार का बजट आम आदमी का होगा
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट देखा जाए तो केवल बड़े लोगों का है। बड़े उद्योगपतियों को बड़ी छूट दी है। जिनकी कमाई 5 करोड़ से ऊपर है। यह बजट उनके काम का है। आम जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है।
उल्टा हमारे देश पर और अधिक कर्ज बढ़ेगा। वर्ल्ड बैंक से पैसा लेना पड़ेगा। इसलिए केंद्र सरकार का आमजन के लिए कुछ खास नहीं है। पूर्व मंत्री ने शनिवार को अलवर में मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार के बजट को कोसा। वहीं राज्य के बजट से बड़ी उम्मीद जताई है।
अब आएगा आमजन का बजट
पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि आगे राजस्थान का बजट आएगा। उससे बड़ी अधिक उम्मीद है। गहलोत सरकार में हमेशा आमजन का बजट आता है। पिछले बजट की घोषणा आपीएस पूरे देश को रास्ता दिखाने वाली स्कीम है। इस बजट में अलवर को भी बहुत कुछ मिलने वाला है। इसलिए गहलोत सरकार का बजट बेहद खास होगा।
राहुल गांधी की चिट्ठी जाएगी घर-घर
पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़े अभियान में डोर टू डोर जएगा। जिसकी 5 फरवरी से शुरूआत होगी। इस अभियान के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चिट्टी भी आमजन के घर तक पहुंचेगी। जिसके जरिए देश के मौजूदा हालत जन-जन तक पहुंच सकेंगे।
Naresh Chouhan 

