बहरोड़ में दीपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत:दिल्ली से हरियाणा जाते समय एक घंटे तक रुके, कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट रहने का संदेश
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बहरोड़ में स्वागत किया गया। अलवर जिला प्रमुख बालवीर छिल्लर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा एक घंटे रुके बहरोड़ में
दीपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के पूर्व मंत्री राव दान सिंह और विधायक अनीता यादव के साथ हरियाणा के नांगल चौधरी में आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बहरोड़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर वार्ता की और भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा करीब एक घंटे तक बहरोड में ठहरे। जहां उन्होंने गरमा-गरम पकौड़े और चाय का आनंद लिया। उन्होंने जाते समय सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को एकजुट रहकर आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाने का संदेश दिया।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता बस्तीराम यादव, शहर अध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व सरपंच श्योताज यादव, आरडी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद र
Naresh Chouhan 

