बहरोड़ में डेरा सच्चा सौदा ने चलाया सफाई अभियान:एक हजार लोग उतरे सड़कों पर, स्वच्छता बनाए रखने का दिया संदेश

बहरोड़ में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने आज शहर के विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई चलाया। अनुयायियों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के निर्देशन में यह कार्य समय समय पर किया जाता है। जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य है कि लोग अपने घरों के आसपास ओर शहर की साफ-सफाई कर ग्रीन और क्लीन रखने में मदद करते रहे। ताकि आसपास गंदगी नहीं रहेगी तो बीमारियों नहीं फैलेगी। जिससे घर-परिवार खुशहाल बना रहेगा।

एक हजार महिला-पुरुषों ने की सफाई

बहरोड़ में एक हजार की संख्या में महिला और पुरुष अनुयायियों ने साफ-सफाई की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जो भी संदेश मिलता है, हम उसके तहत कार्य करते हैं। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। जिसकी लोगों ने सराहना की।

इन्होंने दिया सहयोग

इस दौरान महेन्द्र फौजी, MSG IT विंग के मेंबर अर्चना, अनिता, नवीन, मेंबर बहरोड़ अरुणा, करणवीर सिंह, रजनी, पूनम, प्रेम और अन्य लोगों ने सफाई की।