दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड:RRR फिल्म ऑफ द ईयर और कश्मीर फाइल्स बेस्ट फिल्म...आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस
dadasaheb-international-film-festival-rrr-the-kashmir-files-win
एसएस राजामौली की RRR और विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड दिए गए हैं। RRR को इंटरनेशनल फिल्म ऑफ द ईयर और कश्मीर फाइल्स को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।
अवॉर्ड सेरेमनी सोमवार शाम मुंबई में हुई। इसमें आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर चुना गया।
Naresh Chouhan 

