जयपुर म्यूजिक स्टेज का दूसरा दिन: ट्रेडिशन और कंटेम्पररी का परफेक्ट मिक्स
नेशनल डेस्कः 20 जनवरी 2023 को होटल क्लार्क्स आमेर जयपुर में आइकोनिक जयपुर म्यूजिक स्टेज के दूसरे दिन की शुरुआत परम्परा और पॉपुलर के खूबसूरत मेल से हुई। म्यूजिकल फेस्टिवल की ओपनिंग शाम के बाद म्यूजिक स्टेज पर दूसरे दिन रिदम्स ऑफ़ इंडिया के तहत बीसी मंजूनाथ, दर्शन दोशी, नाथू लाल सोलंकी, प्रमथ किरण, प्रवीण डी. राव, नेड मैकगोवेन और वरिजाश्री वेणुगोपाल के साथ पीटर कैट रिकॉर्डिंग कंपनी (PCRC) ने प्रस्तुति दी। फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए, पीटर कैट रिकॉर्डिंग कं. ने कहा, “हम म्यूजिक को एक ऐसी जगह लाते हुए उत्साहित हैं, जहां भारत में कला और संस्कृति की मुख्यधारा से बाहर साहित्य और रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहित किया जाता है। और हमें उम्मीद है कि इस साल हम लजयपुर लिटरेचर फेस्टिवल को एक नया आयाम देंगे।”
जयपुर म्यूजिक स्टेज 2023 में अपनी प्रस्तुति के बारे में रिदम्स ऑफ़ इंडिया के आर्टिस्ट बीसी मंजूनाथ ने कहा, “हमारा मकसद रिदम से मेलोडी और मेलोडी से रिदम उत्पन्न करना है। हमारा ग्रुप विविध संगीत परम्पराओं के बहुत से इंस्ट्रूमेंट्स को बजाता है, जहाँ आपको कर्नाटिक, हिन्दुस्तानी, लाइट क्लासिकल, इम्प्रोवाइज्ड जैज़ और दुनिया का बेहतरीन संगीत सुनने को मिलता है। ये एक अलग तरह का अनुभव है।” फेस्टिवल में प्रस्तुति के दौरान पीटर कैट रिकॉर्डिंग कं. ने श्रोताओं को स्तब्ध और मंत्रमुग्ध कर दिया। दुनियाभर से आये लोग इस फेस्टिवल में शामिल होते हैं और जयपुर म्यूजिक स्टेज पर सुरों की विविधता का लुत्फ़ उठाते हैं।
Naresh Chouhan 

