220 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटा:नीमराना के कई 30 गांव की बत्ती गुल, बड़ा हादसा टला
नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में नीमराना मोड़ के पास 220 केवी हाईटेंशन लाइन का तार आज दोपहर करीबन 3:30 बजे के आसपास टूट कर जमीन पर गिर गया। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं गनीमत यह रही जहां पर तार टूट कर गिरा, वहां पर कोई आवाजाही नहीं थी। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कनिष्ठ अभियंता हितेंद्र सिंह ने बताया कि यह विद्युत आपूर्ति नीमराना के 220केवी जीएसएस से शाहजहांपुर के 132 केवी जीएसएस पर सप्लाई दी जा रही थी।
यह विद्युत लाइन काफी पुरानी हो चुकी थी। जिसके चलते तार टूट कर नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा घटित होने से बच गया। तार टूटने से शाहजहांपुर 132 केवी जीएसएस से करीबन 30 गांवो की विद्युत आपूर्ति रविवार तक चालू हो पाएगी। कर्मचारियों के द्वारा तार को उठवाकर साइड में करा कर काम चालू करा दिया गया है ।जिससे रविवार तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चालू करने का प्रयास कर सकें।
Naresh Chouhan 

