तालें बंद ATM काट रहे, यहां गार्ड भी नहीं:कई ATM उखाड़ने की वारदात के बावजूद शहर में ATM राम भरोसे

Jan 26, 2023 - 10:37
तालें बंद ATM काट रहे, यहां गार्ड भी नहीं:कई ATM उखाड़ने की वारदात के बावजूद शहर में ATM राम भरोसे

अलवर जिले में कई ATM उखाड़े जाने के बावजूद रात भर खुले रहने वाले ATM ही राम भरोसे हैं। शहर के 60 फुट रोड पर तीन-तीन ATM रात भर खुले रहते हैं। लेकिन सुरक्षा गार्ड नहीं है। जबकि दो दिन पहले ही हनुमान सर्किल के निकट कोटक महेंद्रा बैंक ATM को बदमाशों ने काटने का प्रयास किया। जबकि एटीएम की दुकान का शटर भी बंद था। जब ताले में बंद एटीएम सुरक्षित नहीं हैं तो खुले हुए एटीएम पर सुरक्षा नहीं होना बड़ी लापरवाही है।

ये PNB का एटीएम

शहर के 60 फीट रोड पर ही ये पीएनबी का एटीएम है। दोनों के बीच 200 मीटर की दूरी है। दोनों रात को खुलते हैं। लेकिन कोई गार्ड तक नहीं होता है। यही नहीं शहर में कुछ और भी एटीएम हैं जहां सुरक्षाा गार्ड नजर नहीं आते हैं। सब पुलिस के भरोसे है। पुलिस भी एटीएम उखाड़े जाने के बाद लकीरें पीटती रहती है। बदमाश हाथ नहीं लगते हैं।

रात को पूरा सुनसान

यहां के लोगों ने बताया कि रात को पूरा सुनसान रहता है। 60 फुट रोड प 11 बजे के बाद बहुत कम लोग नजर आते हैं। इस कारण यहां कभी भी वारदात हो सकती है। पुलिस गश्त होती है। लेकिन इसके बावजूद पहले भी शहर और आसपास से एटीएम उखाड़े जाने की वारदातें हो चुकी हैं।