सरिस्का में टाइगर के शिकार का लाइव VIDEO:1 घंटे तक अपने शिकार के साथ रहा, पहली बार ऐसी साइटिंग

सरिस्का में टाइगर के शिकार का लाइव VIDEO:1 घंटे तक अपने शिकार के साथ रहा, पहली बार ऐसी साइटिंग

राजस्थान में रणथम्भौर के बाद अब सरिस्का टाइगर की साइटिंग के लिए टूरिस्ट की पहली पसंद बनते जा रहा है। वहीं टाइगर के शिकार का लाइव वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो सरिस्का के टाइगर ST-15 का है जो गुरुवार का बताया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली से आए टूरिस्ट ने करीब 1 घंटे तक इस टाइगर की साइटिंग की और शिकार के इस वीडियो को अपने कैमरे में कैद किया।

काली घाटी में हुई साइटिंग
गाइड श्यामसुदंर ने बताया कि सरिस्का के काला घाटी के जंगल में टाइगर ST-15 की साइटिंग हुई थी। घने जंगलों में टाइगर के शिकार को कम ही देखा जाता है। दिल्ली से आए टूरिस्ट ने काफी देर तक इसकी साइटिंग की। उन्होंने बताया कि काली घाटी के पास टूरिस्ट साइटिंग कर रहे थे। तभी ST-15 टाइगर आया और जंगल में खड़े मवेशी पर झपट्‌टा मारा। इसके बाद वह कई देर तक मवेशी को अपने जबड़े में लेकर रूका रहा। इसके बाद वह उसे घसीटता हुए झाड़ियों में गया। यहां करीब 1 घंटे तक उसके साथ रूका रहा और शिकार किया।

अब सरिस्का में 25 टाइगर
DFO डीपी जागावत ने बताया कि सरिस्का में टाइगर की संख्या 25 हो गई है। इसमें 11 फीमेल टाइगर ST 7, ST 8, ST 2, ST 7, ST9, ST 10, ST12, ST17, ST14, ST19, ST 22 हैं। 7 मेल टाइगर ST15, ST20, ST21, ST18, ST23, ST24, ST25 हैं। इनमें टाइगर 113 भी अब जुड़ जाएगा। इस समय ST17 के 2, ST19 के 2 शावक हैं। शावक भी बड़े हो चुके हैं। अब नए शावकों के आने का इंतजार है।बफर जोन में भी खूब साइटिंग
दिसंबर व जनवरी माह में बफर जोन बाला किला के आसपास के जंगल में भी टाइगर के दो शावक खूब दिखे हैं। शिकार के साथ भी टाइगर की साइटिंग हो चुकी है। वहीं अब सरिस्का में टूरिस्ट की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। यहां लगातार टूरिस्ट की संख्या बढ़ती जा रही है