इंस्पायर अवार्ड:स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्र देव सोनी का चयन, भारत सरकार का विज्ञान मंत्रालय देगा एक लाख रुपए

इंस्पायर अवार्ड:स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्र देव सोनी का चयन, भारत सरकार का विज्ञान मंत्रालय देगा एक लाख रुपए

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बगड़ राजपूत ब्लॉक रामगढ़ के एक छात्र का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड के लिए हुआ है। छात्र देव सोनी पुत्र सोनू कुमार सोनी को राज्य स्तरीय अवार्ड के तौर पर एक लाख रुपए नगद पुरस्कार भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से दिया जाएगा। छात्र देव सोनी को पूर्व में भी जिला स्तरीय अवार्ड मिल चुका है।

स्कूल के टीचर किरण कुमार ओड ने बताया कि छात्र देव सोनी को यह पुरस्कार ऑटोमेटिक वैक्यूम क्लीनर विद मॉब एंड डायर मशीन के अविष्कार के लिए मिला है। इस खोज में छात्र देव सोनी के मेंटर पप्पू खान रहे जो कि विज्ञान विषय के वरिष्ठ अध्यापक हैं और विवेकानंद स्कूल में प्रिंसिपल फरीद खान है।