गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा:एसडीएम ने देखी व्यवस्थाएं, बोले-स्वतंत्रता सेनानियों को कभी नहीं भूले

स्टेडियम में तैयारियों को देखा

यहां उन्होंने पीटी परेड और मार्च फास्ट सलामी का पूर्वाभ्यास देखा। मंच पर बैठने की व्यवस्था, टेंट, माइक और पेयजल समेत अन्य सुविधाओं को जाना। उनके साथ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि कपूर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दारासिंह यादव, आरपी राकेश यादव और नगर पालिका के नरेंद्र माथुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एसडीएम को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। पीटी परेड़ ओर मार्चपास्ट में 13 स्कूल सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ 2 टीम स्काउट गाइड और एनसीसी की भाग ले रही हैं। एसडीएम ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को आज के दिन अवश्य याद करना चाहिए। उन्हीं के बदौलत आज हम स्वतंत्र सांसे ले रहे हैं।