हर्बल कलर से भी स्किन को खतरा:चेहरे पर तुरंत तेल-क्रीम लगाकर न खेलें होली, 2 दिन पहले से लगाना शुरू करें पेट्रोलियम जेली

do-not-play-holi-by-applying-oil-cream-immediately-on-the-face-start-applying-petroleum-jelly-two-days-in-advance

हर घर में लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ होली खेलने का प्लान बना रहे होंगे। ऐसे में चिंता इस बात की होती है कि होली तो खेल लेंगे लेकिन रंग छुड़ाने में कहीं स्किन खराब न हो जाए। आप भले बाजार से हर्बल कलर ले आएं लेकिन लोग मना करने पर भी आर्टिफिशियल कलर लगा देते हैं। इन कलर्स में ऐसे केमिकल्स मिले होते हैं जिससे स्किन पर रैशेज होने का खतरा होता है।

इस बार होली पर रंग के दुष्प्रभाव से बचने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा रानी से कुछ टिप्स जानते हैं

टोनर का करें इस्तेमाल

आमतौर पर लोग होली के दिन रंग खेलने से पहले स्किन पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाते हैं। लेकिन यह तरीका सही नहीं है क्योंकि रंग लगने पर स्किन सुरक्षित नहीं रह पाती। यह तब कारगर होता है जब पर्व से दो-तीन पहले से टोनर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल शुरू किया जाए।

टोनर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। अगर स्किन ड्राई है तो इसमें नमी आती है।www.keymyhome.com

सुबह चेहरे को पानी से धोने के बाद टोनर लगाना चाहिए। इसके बाद ही मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इससे चेहरे की स्किन टाइट रहती है और पोर्स बंद करने में मदद मिलती है।

टोनर स्किन के pH लेवल को भी बैलेंस करता है। बाजार में कई तरह के टोनर मिलते हैं जिनमें गुलाब, चाय, अमरूद, खीरा के एक्सट्रैक्ट मिले होते हैं।

हर्बल जेल टोनर भी हैं जिनसे स्किन को बढ़िया से मॉइस्चराइज किया जा सकता है। इन जेल टोनर में खीरा, एलोविरा और हनी मिले होते हैं। इससे स्किन टाइट रहती है।

बादाम का तेल स्किन पर लगाएं

रंग खेलने से पहले स्किन पर बादाम का तेल लगाएं। बाजार में बादाम का तेल खरीदते वक्त ये जरूर देखें कि यह कोल्ड प्रेस्ड टेक्नोलॉजी से बना है या नहीं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं।

जब स्किन पर यह तेल लगाते हैं तो इससे मॉइस्चराइजर की एक परत चढ़ जाती है। इससे स्किन पोर्स को नमी मिलती है तेल इसे काफी देर तक बनाए रखता है।

होंठों पर लगाएं पेट्रोलियम जेली

होली में सबसे ज्यादा रंग चेहरे पर ही लगता है। होंठ भी इससे बच नहीं पाते। रंगों में केमिकल्स होने के कारण होंठ फट जाते हैं। ऐसे में पहले से होंंठों पर पेट्रोलियम जेली लगाना बेहतर होता है।

कई लोग पेट्रोलियम जेली को मॉइस्चराइजर समझ लेते हैं लेकिन यह मॉइस्चराइजर नहीं है। स्किन पेट्रोलियम जेली को एब्सॉर्ब नहीं करता, बल्कि होंठों की नमी को खत्म होने से रोकता है। साथ ही बाहर से किसी तरह के केमिकल्स को आने से रोकता है। इसलिए होली में होठों पर पेट्रोलियम जेली

लगाएं।

नाखूनों पर लगाएं नेल पॉलिश

कई लोगों के नाखूनों पर गहरे रंग चढ़ जाते हैं। ये देखने में काफी खराब लगते हैं और ये कलर भी जल्दी नहीं जाते। इसलिए होली खेलने से पहले नाखूनों पर नेल पॉलिश जरूर लगाएं।

चेहरे पर लगाएं सनस्क्रीन

होली ही नहीं, सामान्य दिनों में भी चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। अगर रंग खेलने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाते हैं तो इससे स्किन काफी हद तक सुरक्षित रहती है। सनस्क्रीन खरीदते वक्त ध्यान दें कि इसके SPF (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) 20 से अधिक हो। इसमें कई मॉइस्चराइजिंग एक्सट्रैक्ट्स भी मिले होते हैं।