करवा चौथ की तस्वीरों में दृश्यम एक्ट्रेस इशिता दत्ता का दिखा बेबी बम्प
दृश्यम एक्ट्रेस इशिता दत्ता इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के रूमर्स के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति वत्सल सेठ करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। जहां एक तरफ दोनों की तस्वीरों की फैंस खूब सराहना कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के बढ़े हुए पेट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस का पेट देखकर कुछ लोगों ने उनसे पूछ ही लिया कि क्या वो मां बनने वाली हैं।
इशिता दत्ता ने 5 नवम्बर को करवा चौथ सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, हम दोनों, हैप्पी करवा चौथ। इन तस्वीरों में जहां वत्सल काले रंग के ट्रेडिशनल कुर्ते में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग की नेट की साड़ी गोल्डन ब्लाउज के साथ पेयर की है। माथे में लाल बिंदी और ट्रेडिशनल ईयररिंग उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक दूसरे के साथ पोज करते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस का पेट ध्यान से देखने में वो प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। दो तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बम्प साफ नजर आ रहा है जिससे फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं। जहां कुछ लोग पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रेग्नेंसी कन्फर्म करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने कपल को मुबारकबाद तक देनी शुरू कर दी है।
बता दें कि इशिता और एक्टर वत्सल सेठ ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात रिश्तों के सौदागर- बाजीगर शो के सेट पर पहली बार हुई थी। इस शो में इशिता और वत्सल लीड किरदार में थे। पूरे शो की शूटिंग के दौरान दोनों अच्छे दोस्त नहीं बन पाए लेकिन शो के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। कुछ महीनों की दोस्ती, प्यार में बदल गई और दोनों ने 28 नवम्बर को इस्कॉन टेंपल में शादी कर ली।
satveer 

