करवा चौथ: पिछले साल से 40 मिनट पहले दिखा चांद, सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु

करवा चौथ: पिछले साल से 40 मिनट पहले दिखा चांद, सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु

करवा चौथ पर महिलाओं ने बुधवार को पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। इस दौरान वे करीब 15 घंटे तक निर्जला रहीं। चांद देखने के लिए सुहागिन महिलाएं रात 8 बजे से ही छतों पर पहुंच गई थीं। लेकिन, रात 8.55 बजे चंद्रोदय हुआ।

यह पिछले साल से 40 मिनट समय पहले हैं। पिछले साल रात 9.35 बजे चांद दिखाई दिया था। व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो गई थी। इसलिए माना जा रहा है कि महिलाओं ने करीब 15 घंटे तक उपवास रखा। कोरोना संक्रमण के कारण सामूहिक पूजा के कार्यक्रम कम हुए।

31 जनवरी को रखेंगी संकष्ट चतुर्थी का व्रत
करवा चौथ जैसा ही कठिन व्रत संकष्ट चतुर्थी का होता है। ज्योतिषाचार्य राम भरोसी भारद्वाज ने बताया कि 31 जनवरी को रात करीब 9 बजे चंद्रोदय होगा। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र है और सिंह का चंद्रमा है। ऐसे में महिलाओं को चंद्र दर्शन के लिए थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।