Summer Nail Care: चेहरे और बालों के साथ गर्मियों में नाखूनों को भी होती है खास देखभाल की जरूरत, ऐसे करेें केयर

fashion-beauty-summer-nail-care-essential-tips-for-summer-nail-care

May 10, 2023 - 08:39
Summer Nail Care: चेहरे और बालों के साथ गर्मियों में नाखूनों को भी होती है खास देखभाल की जरूरत, ऐसे करेें केयर
fashion-beauty-summer-nail-care-essential-tips-for-summer-nail-care

Summer Nail Care गर्मियों में अपने नाखूनों को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। तेज गर्मी और ह्यूमिडिटी की वजह से नाखून ड्राय नजर आते हैं और बहुत जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं तो इन तरीकों से करें उनकी केयर।

Summer Nail Care: गर्मियों लोग सेहत और त्वचा का ध्यान तो रखते हैं. लेकिन नाखूनों की देखभाल अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. तेज धूप आपकी त्वचा की नहीं बल्कि आपके नाखूनों को भी नुकसान पहुंचाती है. इस वजह से आपके नाखून कमजोर होते हैं. इस कारण नाखून टूटने लगते हैं. आपके नाखून भुंगर हो जाते हैं. अगर आप गर्मियों में अपने नाखून मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं.www.gowengo.com

हाइड्रेट रहें 

गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। पानी की कमी सिर्फ सेहत के लिए नहीं बल्कि नाखूनों के लिए भी नुकसानदायक है। तो दिनभर में जरूरी मात्रा में पानी पिएं। ऐसी सब्जियों और फलों का सेवन करें जिनमें पानी की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जैसे- खीरा, तरबूज और बेरीज।

एक्सफोलिएट करें

जिस तरह चेहरे को हफ्ते में एक से दो बार एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है ठीक उसी से नाखूनों को भी। इससे डेड स्किन हट जाती है। जिससे नाखून साफ और हेल्दी बने रहते हैं। एक्सफोलिएट के लिए सॉफ्ट नेल ब्रश का इस्तेमाल करें।

मॉइस्चराइजर करना भी है जरूरी

नाखूनों को मजबूत एंड हेल्दी बनाए रखने उन्हें मॉइस्चराइज करते रहना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए हर बार हाथ धोने के बाद हैंड क्रीम लगाएं। हैंड क्रीम के अलावा कोई ऑयल भी लगाया जा सकता है। 

छोटे रखें नाखून

अगर आप उनमें से हैं जिन्हें लंबे नेल्स रखना और उस पर तरह-तरह आर्ट्स करवाना पसंद है, तो ये भी नाखूनों के कमजोर होने की एक बड़ी वजह हो सकते हैं। बेहतर होगा कि गर्मियों में नाखून छोटे ही रखें। इससे नाखूनों को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में भी मदद मिलती है।