Tejasswi Prakash Outfits: फैशनेबल लुक चाहिए, तो तेजस्वी प्रकाश के इन लुक्स को कर सकती हैं फॉलो

fashion-beauty-tejasswi-prakash-fashionable-looks-see-the-latest-photoshoot

Mar 11, 2023 - 07:55
Tejasswi Prakash Outfits: फैशनेबल लुक चाहिए, तो तेजस्वी प्रकाश के इन लुक्स को कर सकती हैं फॉलो
fashion-beauty-tejasswi-prakash-fashionable-looks-see-the-latest-photoshoot

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी एक्टिंग  के अलावा फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में छायी रहती हैं। वह हर लुक में कमाल की नजर आती हैं। उनका अंदाज काफी खास होता है। एक्ट्रेस ने नागिन सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई हैं। अगर आप भी स्टाइलिश नजर आना चाहती है, तेजस्वी प्रकाश के लुक्स को फॉलो कर सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं, एक्ट्रेस के एलिगेंट लुक्स पर।

ग्रीन कलर के आउटफिट में तेजस्वी फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। पार्टी के लिए ये ड्रेस एकदम परफेक्ट है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ ईयररिंग्स भी पहना है और बालों को पोनीटेल किया है।

ब्लैक ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश का हॉट अंदाज देख सकते हैं।  ये लुक फैंस की धड़कने बढ़ाने के लिए काफी है। उन्होंने इस ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज दिया है। 

फ्लोरल प्रिंट साड़ी में तेजस्वी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। तेजस्वी ने इसके साथ बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है। अगर आप भी मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो तेजस्वी के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।