Padma Khanna: बेहतरीन कैबरे डांसर से कैकेयी कैसे बनीं पदमा? इंडस्ट्री में ऐसे बनाई अलग पहचान
padma-khanna-birthday-of-ramayana-kaikeyi-know-some-facts-about-actress-of-bollywood-and-bhojpuri-cinema
पदमा खन्ना गुजरे जमाने की एक्ट्रेस हैं। आज पदमा अपना 73 वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 10 मार्च 1949 को बिहार के पटना में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ डांसर और डायरेक्टर भी हैं।
कई फिल्मों में किया डांस
पदमा ने अपने करियर की शुरुआत 1962 में आई भोजपुरी फिल्म मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो से की थी। इस फिल्म के बाद उन्हें 1970 में आई फिल्म जॉनी मेरा नाम में कैबरे डांसर का किरदार निभाया। इसी फिल्म से उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत हुई थी। उन्होंने बतौर डांसर कई फिल्मों में काम किया, जिनमें लोफर, जान ए बहार और पाकीजा शामिल हैं। पाकीजा में उन्होंने मीना कुमारी के साथ चलो दिलदार चलो गाने और तीर ए नजर देखेंगे पर अभिनय किया था।
1980 में आई रामायण में निभाया कैकेयी का किरदार
कई फिल्मों में कैबरे डांसर का किरदार निभाने के बाद उन्होंने 1980 में रामानंद सागर की रामायण में कैकेयी का किरदार निभाया था। इस किरदार के चलते वह काफी ज्यादा फेमस हो गई थीं। उन्होंने तमाम बड़े कलाकारों और फिल्मों में काम किया। वह बीवी और मकान, ये जिंदगी कितनी हसीन, हीर रांझा, सीमा, पापी, हेरा फेरी, आज की ताजा खबर, घर घर की कहानी, अनहोनी आदि फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस कई टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें पहचान, तांक-झांक, मीठा जहर और रामायण शामिल हैं।
2008 में रामायण के गाने पर न्यूयॉर्क में किया अभिनय
साल 2008 में उन्होंने न्यूयॉर्क शहर के एवरी फिशर हॉल में 64 अभिनेताओं और डांसर के साथ महाकाव्य रामायण पर आधारित एक गाने को कोरियोग्राफ किया था और अभिनय भी किया था। साथ ही, उन्होंने 2004 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म नाहिर हटल जय का निर्देशन किया था।
1990 में न्यू जर्सी शिफ्ट हो गई थी पदमा
पदमा खन्ना की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने डायरेक्टर जगदीश एल सिदाना से शादी की थी। 1990 के दशक में कपल न्यू जर्सी रहने के लिए चले गए थे, जहां एक्ट्रेस ने कथक अकादमी की शुरुआत की थी
Naresh Chouhan 

