Maruti Suzuki Jimny Special Heritage Edition क्या भारत में दे सकती है दस्तक? क्या है कंपनी का प्लान
four-wheeler-maruti-suzuki-jimny-special-heritage-edition
मारुति सुजुकी जिमनी भारतीय बाजार में आते ही लोगों के दिलो पर राज करने लगी है। वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था। जिसके बाद से ही इसका क्रेज थमने का नाम नहीं ले रही था। यहां तक की इस कार के लिए कंपनी को 22 हजार से अधिक की प्री- लॉन्चिंग बुकिंग हासिल हो गई है। इसके साथ ही सुजुकी ने हाल ही में 33,490 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 18 लाख रुपये) में ऑस्ट्रेलियाई बाजार के लिए जिम्नी स्पेशल हेरिटेज वेरिएंट का अनावरण किया
Maruti Suzuki Jimny कलर ऑप्शन
आपको बता दें, मारुति सुजुकी जिम्नी को पहली बार 1970 में लॉन्च किया गया था और दुनिया भर के हजारों खरीदारों ने ये गाड़ियां खरीदीं। सुजुकी ने जिम्नी स्पेशल हेरिटेज वेरिएंट को दो वेरिएंट में पेश किया है। इस पर आपको ध्यान देना चाहिए कि फाइव -डोर वेरिएंट प्राप्त करने वाली ये भारत में पहला बाजार है। इसमें आगे और पीछे स्पोर्ट्स रेड मडफ्लैप्स, रेट्रो थीम के साथ कलर फुल डेकल्स और कई कलर ऑप्शन मिलते हैं, जैसे - ब्लैक पर्ल, जंगल ग्रीन, व्हाइट और मीडियम ग्रे शामिल हैं।
Suzuki Jimny Special Heritage Edition
सुजुकी जिम्नी स्पेशल हेरिटेज एडिशन केवल पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन और 4x4 संस्करण के साथ आती है। इसके अतिरिक्त, इसमें रियर मडफ्लैप्स पर 'सुजुकी' उभर कर दिख रहा है। एक कार्गो ट्रे और एक विशेष बैज है जो वेरिएंट को काफी दमदार दिखाता है। लेकिन, अनुमान ये लगाया जा रहा है कि भारतीय बाजार में जल्द दस्तक दे सकती है।
Maruti Suzuki Jimny
जिम्नी सुजुकी रैंकों में एक सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कार में से एक है भारत को जापानी कंपनी के लिए सबसे बड़ा बाजार मानते हुए, यह कई लोगों के लिए काफी आश्चर्य की बात भी हो सकती है। जनवरी में ऑटो एक्सपो में बुकिंग खोली गई थी और अप्रैल में आधिकारिक कीमत का खुलासा होने की उम्मीद है
Naresh Chouhan 


