Holi 2023: होली पार्टी में दिखना है सबसे खास तो इन एक्ट्रेसेज के लुक्स को करें कॉपी
bollywood-holi-2023-priyanka-chopra-to-shilpa-shetty-celeb-inspired-outfits-to-have-holi-bash
Holi 2023: रंगों का त्योहार होली आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। देश भर में होली का त्योहार 8 मार्च मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने पार्टी सेलिब्रेशन की शुरुआत कर दी है। रंगों से लेकर कपड़ों तक की शॉपिंग हो रही है।
वैसे एक वक्त था जब होली पर पुराने कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब हर जगह स्टाइलिश दिखना चाहता है। अच्छा दिखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के फैन्स एक्ट्रेसेज के लुक को कॉपी करते हैं। तो चलिए आपको इस होली पर बताते हैं अभिनेत्रियों के बारे में जिनसे आप होली पार्टी के लिए टिप्स ले सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का अनारकली सूट
होली पार्टी में व्हाइट पहनना अब कॉमन हो चुका है। ऐसे में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की तरह अनारकली सूट को आप अपनी होली पार्टी लुक में शामिल कर सकते हैं। प्रियंका ने इस अनारकली सूट को साल 2020 में अंबानी द्वारा आयोजित होली पार्टी में पहना था। शादी के बाद निक जोनास संग मुंबई में उनकी पहली होली पार्टी थी। इस दौरान निक जयपुरी सिल्क कढ़ाई वाले व्हाइट कुर्ते में नजर आए थे।
शिल्पा शेट्टी जैसी ड्रेप साड़ी
शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी को चुना था। इसपर उन्होंने हैवी कढ़ाई वाले ब्लैक एंड व्हाइट ब्लाउज को कैरी किया था। हालांकि, ये उनकी साड़ी को ड्रेप करने का तरीका था, जिसमें वह कर्व्स खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट हो रहे थे। अगर आप भी साड़ी का शोक रखती हैं, तो इस होली शिल्पा का ये लुक कॉपी कर सकती हैं।
सारा अली खान और अनन्या पांडे का लुक
इस होली अगर आप कुछ हेवी लुक कैरी करना चाहती हैं, तो सारा अली खान और अनन्या पांडे के इस लुक को अपनी पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। सारा की तरह व्हाइट शरारा पैंट और टॉप पेयर करती हैं या फिर व्हाइट साड़ी में अनन्या पांडे की तरह ट्रेडिशनल देखें।
आलिया भट्ट जैसी फ्लोरल प्रिंट साड़ी
अगर आप होली पार्टी के लिए फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। इस लुक को कैरी करते समय आप बालों में बन बनाएं और कानों से लाइट वेट इयर रिंग्स कैरी करें।
Naresh Chouhan 

