जैविक खेती के लिए 50 से अधिक महिलाओं को दी नि:शुल्क ट्रेनिंग

जैविक खेती के लिए 50 से अधिक महिलाओं को दी नि:शुल्क ट्रेनिंग

सखवारा ग्राम पंचायत में महिला किसानों के लिए एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें जैविक खेती के लिए 50 से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क ट्रेनिंग दी गई। सखवारा सरपंच मुकेश रावत ने बताया कि राजीव गांधी सेवा केंद्र में कृषि विभाग की टीम ने गर्मी, सर्दी और बारिश में फसलों को बचाने के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं को बताया कि फसलों में रासायनिक खाद्य का उपयोग नहीं करना चाहिए।

क्योंकि रासायनिक खाद्य का फसलों में इस्तेमाल होने से कैंसर जैसी भयानक बीमारियां जन्म ले रही है। टीम ने महिलाओं को जैविक खाद्य के उपयोग के बारे में बताया। इसके साथ ही केचुए से बर्मी कंपोस्ट तैयार करने की विधि बताई। कुछ फसलों द्वारा हरी खाद्य तैयार करने की विधि बताई। रवि, खरीद और जायद की फसलों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस फसल में पानी एवं खाद्य लगना चाहिए और बीमारियों से बचने के लिए क्या-क्या उपचार करना चाहिए। यह सब महिला किसानों को बताया। अंत में टीम महिलाओं किसानों को 10 सवाल देकर प्रतियोगिता भी करवाई।

जिसमें प्रथम दीपाली, द्वितीय अंजलि और तृतीय सोनी को सरपंच मुकेश रावत द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एएओ प्रदीप शर्मा, एओ किशनलाल कुशवाह, ग्राम विकास अधिकारी संजय, पटवारी राजकुमार, उपसरपंच प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा, वार्ड पंच सुभाष, समाजसेवी भूरा पटेल उपस्थित थे।