नकाबपोश बदमाश गुप्त रोग का बहाना बनाकर केबिन में घुसा,सीसीटीवी से पहचान कर रही पुलिस
शहर के निहाल गंज थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में एक नकाबपोश बदमाश ने डॉक्टर के केबिन में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर रुपए मांगे। डॉक्टर ने मामला दर्ज करवाया। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिख रहा है। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि डॉक्टर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी से युवक की पहचान की गई हैं। बाल रोग विशेषज्ञ निखिल अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार शाम एक नकाबपोश युवक उसके केबिन में आया। युवक ने डॉक्टर को गुप्त रोग की बात कही। जिस पर डॉक्टर ने स्टाफ को बाहर जाने को कहा। युवक ने डॉक्टर को कहा कि तुम्हें मारने की धमकी दी है। लड़के ने डॉक्टर का फोन नंबर मांगते हुए रुपए मांगे। पैसा ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर के चिल्लाने पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ बाहर चला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी से पहचान कर युवक की तलाश कर रही है।


