Samsung Galaxy Z Flip 5 में मिलेगा iPhone वाला ये पॉपुलर फीचर, फैंस को है लंबे समय से इंतजार

galaxy-z-flip-5-will-come-with-iphone-14-pro-like-aod-functionality-features-know-launch

Samsung Galaxy Z Flip 5 में मिलेगा iPhone वाला ये पॉपुलर फीचर, फैंस को है लंबे समय से इंतजार
galaxy-z-flip-5-will-come-with-iphone-14-pro-like-aod-functionality-features-know-launch

Samsung Galaxy Z Flip 5 के जुलाई में ऑफिशियल लॉन्च होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे लॉन्च करीब आ रहा फोन के सेसिफिकेशन्स और डिटेल ऑनलाइन सामने आ रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर देखने को मिल सकता है

ये फीचर फिलहाल में सिर्फ आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स पर उपलब्ध है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि इस साल आने वाली गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में AOD के साथ समय, विजेट और वॉलपेपर डिस्प्ले लॉक करते समय लॉक स्क्रीन मीड हो सकती है। इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि इसमें बैटरी काफी खर्च होती हैwww.cardham.com

क्या है ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर

Apple पिछले साल iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max के साथ अपना ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर लेकर आया था। इस फीचर में फोन नए लो-पावर मोड के साथ 1Hz जितनी कम रिफ्रेश रेट के साथ काम कर सकती है। एक बार जब यूजर हैंडसेट को लॉक कर देता है या उसे ऐसे ही छोड़ देता है, तो यह लॉक स्क्रीन पर डेट, वॉच या किसी भी विजेट को दिखाते हुए पूरे लॉक स्क्रीन वॉलपेपर को मीड कर देती है

Samsung Galaxy Z Flip 5 की स्पेसिफिकेशन्स

स्मार्टफोन में 6.7 इंच का प्राइमरी फुल-एचडी+ (1,080x2,640 पिक्सल) डायनेमिक एमोलेड 2एक्स इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जो 120HZ एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 Qualcomm's Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस होगा। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है