20 लाख के अंदर इन टॉप डीजल गाड़ियों का मिलेगा ऑप्शन, खरीदने पहले चेक करें इनका नाम
top-popular-diesel-under-20-lakh-in-india-tata-altroz-to-harrier
डीजल गाड़ियों के शौकीन हैं और आपका बजट 20 लाख रुपये के आस-पास है तो आपको इंडियन मार्केट में ढेरों ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें आपको कई दमदार कारों को खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं उन टॉप पॉपुलर कारों के बारे में जिनके कीमत 20 लाख के अंदर है
हुंडई वेन्यू
हुंडई वेन्यू की कीमत 10 लाख 39 हजार रुपये से शुरू होती है। वहीं टॉप वेरिएंट का खरीदने जाएंगे तो उसकी कीमत 13 लाख 7 हजार रुपये तक जाती है। इसमें 1.5 लीटर का इंजन लगा हुआ है, जो 114 बीएचपी की पावर जनरेट करती है।
किआ सोनेट
किआ की सबसे पॉपुलर कार किआ सोनेट की इंडियन मार्केट में काफी डिमांड है। इसकी शुरूआती कीमत 9 लाख 95 हजार रुपये से शुरू है, जो 14 लाख 89 हजार रुपये तक जाती है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा हुआ है, जो 114 बीएचपी की पावर जेनरेट करती है
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर की जो शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये एक्स-शोरूम है, वहीं इसकी टॉप मॉडल की कीमत 20 लाख रुपये के आस-पास तक जाती है। इसमें 2.0 लीटर का टर्बो डीजल इंजन लगा हुआ है, जो 170 बीएचपी की पावर जनरेट करता है


