Google प्लेटफॉर्म का नहीं कर रहे इस्तेमाल, अब सता रही अकाउंट डिलीट होने की चिंता? ऐसे रख सकते हैं एक्टिव

google-is-threatening-delete-inactive-account-how-to-keep-it-safe-and-active

Google प्लेटफॉर्म का नहीं कर रहे इस्तेमाल, अब सता रही अकाउंट डिलीट होने की चिंता? ऐसे रख सकते हैं एक्टिव
google-is-threatening-delete-inactive-account-how-to-keep-it-safe-and-active

How To Keep Safe Google Account गूगल ने हाल ही में यूजर्स के लिए एक नया अपडेट शेयर किया था। सालों से इनएक्टिव पड़े गूगल अकाउंट डिलीट होने जा रहे हैं। ऐसे में आप अपने गूगल अकाउंट को कैसे एक्टिव रख सकते हैं बता रहे हैं।  टेक कंपनी गूगल ने हाल ही में यूजर्स के लिए नया अपडेट शेयर किया है। कंपनी ने यूजर्स को जानकारी दी है कि इनएक्विट गूगल अकाउंट को प्लेटफॉर्म से रिमूव कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि केवल पर्सनल गूगल अकाउंट के लिए ही यह फैसला लिया गया है।

अगर आप भी गूगल के इस अपडेट के बाद गूगल अकाउंट को लेकर परेशान हो रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही लिख रहे हैं।

कौन-से अकाउंट माने जाएंगे इनएक्टिव?

गूगल ने इनएक्टिव अकाउंट को लेकर भी अपनी बात साफ रखी है। कंपनी के नए अपडेट के मुताबिक 2 साल या इससे ज्यादा समय तक जिन गूगल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं हुआ है, उन्हें ही डिलीट किया जाएगा।

गूगल अकाउंट को कैसे रख सकते हैं सेफ?

अगर आप भी अपने गूगल अकाउंट का इस्तेमाल लंबे समय से नहीं कर रहे हैं तो आपके पास इस साल दिसंबर तक का समय है। दरअसल गूगल की पॉलिसी के तहत इनएक्विट अकाउंट को दिसंबर 2023 से हटाया जाएगा। ऐसे में यूजर्स इनएक्टिव अकाउंट को एक्टिव बनाने के लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल कर सकता है।

क्यों डिलीट हो रहे हैं गूगल अकाउंट?

सालों से इनएक्टिव पड़े गूगल अकाउंट को यूजर की प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए ही डिलीट किया जा रहा है। दरअसल गूगल अकाउंट का इनएक्टिव होना यूजर को अकाउंट की जरूरत नहीं है, दर्शाता है। ऐसे में यूजर को मल्टीपल नोटिफिकेशन भेज कर ही अकाउंट रिमूव किया जाएगा, ताकि यूजर की जानकारियों को साइबर हैकर्स से कोई खतरा न हो।