नए साल पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे PM मोदी 6 राज्यों में बनेंगे भूकंपरोधी मकान

नए साल पर लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे PM मोदी 6 राज्यों में बनेंगे भूकंपरोधी मकान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 6 राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। नए साल में यह प्रधानमंत्री मोदी का पहला कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के तहत 6 राज्यों में इन कार्यक्रमों की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी के ये कार्यक्रम शहरी भारत की रूप रेखा बदलने की दिशा में अहम कदम साबित होंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PMAY (Urban) और ASHA-India अवॉर्ड का भी वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Affordable Sustainable Housing Accelerators-India यानी कि ASHA-India के विजेताओं की घोषणा करेंगे। इसके अलावा शहरी आवास कार्यक्रम को लागू करने में श्रेष्ठ रहे राज्यों को पुरस्कार भी देंगे।

इस प्रोजेक्ट में खास तकनीक का इस्तेमाल कर सस्ते और मजबूत मकान बनाए जाते हैं। इस प्रोजेक्ट में फैक्टरी से ही बीम-कॉलम और पैनल तैयार कर घर बनाने के स्थान पर लाया जाता है, इसका फायदा ये होता है कि निर्माण की अवधि और लागत कम हो जाती है। इसलिए प्रोजेक्ट में खर्च कम आता है। इस प्रोजेक्ट के तहत बने मकान पूरी तरह से भूकंपरोधी होंगे।