Google Play Store पर नजर आ रहा ये iOS-Like Feature, मल्टी डिवाइस एक्सपीरियंस बना रहा बेहतर
google-play-store-new-ios-like-feature-sync-apps-to-devices-for-android-users
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल एक नए फीचर को रोलआउट कर रहा है। खास बात ये है कि यूजर्स को एंड्रॉइड फोन पर मिलने वाला ये फीचर आईओस के जैसा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कंपनी अपने यूजर्स का मल्टी डिवाइस एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए नया फीचर जोड़ने जा रही है। गूगल प्ले स्टोर पर यूजर्स को नया फीचर ‘Sync Apps to Devices' नाम से मिलेगा।
गूगल प्ले स्टोर पर यहां नजर आ रहा नया ऑप्शन
दरअसल गूगल द्वारा पेश किए जाने वाले इस नए ऑप्शन को ‘Manage apps and device' सेक्शन में पाया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को एक गूगल अकाउंट से अलग- अलग डिवाइस पर ऐप्स को इस्तेमाल करने की सहूलियत मिलेगी।
यानी यूजर द्वारा एक ही समय पर एक ही गूगल अकाउंट से फोन, टैबलेट और वॉच में ऐप्स को मैनेज करना आसान होगा। हालांकि, गूगल की ओर से इस तरह के फीचर की आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गई है, जबकि कुछ गूगल यूजर्स ने प्ले स्टोर ऑप्शन पर इस तरह के फीचर को डिटेक्ट किया है।www.jaimamart.com
कैसे कर रहा है नया फीचर काम
‘Sync Apps to Devices' ऑप्शन पर टैप करने के बाद यूजर्स गूगल अकाउंट से साइन-इन होने वाले सारे डिवाइस की जानकारी स्क्रीन पर देख पा रहे हैं। यही नहीं, यूजर को स्मार्टफोन के ऐप्स को दूसरे डिवाइस के साथ सिंक करने के लिए सेलेक्ट और सिंक नहीं करने के लिए डिसेलेक्ट जैसे ऑप्शन भी मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यूजर जिन ऐप्स को स्मार्टफोन में इंस्टॉल करता है, उन्हें सिंक किए गए डिवाइस पर इंस्टॉल पाया जाएगा।
दो एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करने में ये फायदा
वहीं, अगर यूजर एक समय में दो एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करता है तो नए फीचर की मदद से एक डिवाइस की सारी ऐप्स दूसरे डिवाइस पर भी पा सकेगा। इसके लिए जरूरी होगा कि यूजर दोनों स्मार्टफोन पर एक ही गूगल अकाउंट से साइन-इन कर इस्तेमाल कर रहा हो।
हालांकि, ऐप्स को अपडेट करने के लिए गूगल का यह फीचर काम नहीं कर सकेगा। यूजर को ऐप्स अलग- अलग डिवाइस पर अलग-अलग ही अपडेट करनी होगी।
Naresh Chouhan 

