Google ने इन डिवाइस के लिए बंद की अपनी सेवाएं, नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
google-stops-third-party-smart-display-updates
टेक कंपनी Google समय- समय पर अपने यूजर्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट को पेश करती हैं। सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए जहां एक पुराने वजर्न में आने वाले बग को फिक्स किया जाता है, वहीं यूजर्स के लिए नए फीचर्स को भी पेश किया जाता है।
इसी कड़ी में अब कुछ डिवाइस में गूगल की ओर से सॉफ्टवेयर अपडेट को नहीं दिया जाएगा। इन डिवाइस के लिए कंपनी ने सॉफ्टवेयर अपडेट से जुड़ी सेवाओं को बंद कर दिया है।
किन डिवाइस को नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट
दरअसल कंपनी ने बहुत से थर्ड पार्टी स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस के लिए अपनी सेवाओं को बंद कर दिया है। गूगल के असिस्टेंट प्रोडक्ट्स के लिए सेवाओं को बंद किया गया है। गूगल के सपोर्ट पेज में कंपनी ने इस बात की जानकारी उपलब्ध करवाई है
सॉफ्टवेयर अपडेट न मिलने का ये होगा नुकसान
बता दें, कंपनी के सपोर्ट पेज से साफ हुआ है कि Lenovo Smart Display के 7a, 8a और 10a को सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा।
कंपनी द्वारा सॉफ्टवेयर अपडेट ना पेश किए जाने की स्थिति में यूजर्स को उनके डिवाइस में वीडियो कॉल्स और मीटिंग की क्वालिटी डाउन होती हुई नजर आ सकती है। हालांकि, इन डिवाइस में गूगल की मौजूदा सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह जानकारी केवल नए अपडेट को लेकर सामने आई है।
क्या है smart display डिवाइस
दरअसल कई कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए स्मार्ट स्पीकर डिवाइस को पेश करती हैं। इन डिवाइस में एक स्मार्ट डिस्प्ले भी देखने को मिलता है। smart display यूजर के लिए एक खास सुविधा के साथ आते हैं।


