वीवो ने भारत में लॉन्च किया 'Vivo T2 5G' स्मार्टफोन:स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ मिलेगा 6.38 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले, कीमत ₹17499

vivo-launches-vivo-t2-smartphone-in-india-638-inch-full-hd-amoled-display-with-snapdragon-695-processor

वीवो ने भारत में लॉन्च किया 'Vivo T2 5G' स्मार्टफोन:स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ मिलेगा 6.38 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले, कीमत ₹17499
vivo-launches-vivo-t2-smartphone-in-india-638-inch-full-hd-amoled-display-with-snapdragon-695-processor

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने मंगलवार (11 अप्रैल) को मिड-रेंज स्मार्टफोन ‘वीवो T2 5G’ लॉन्च किया है। कंपनी ने टी-सीरीज लाइनअप में लॉन्च किए इस स्मार्टफोन में 44W की फास्ट चार्जिंग के साथ 45000mAH की बैटरी दी है। फोटोग्राफी के लिए वीवो T2 के रियर पैनल पर 64MP का प्रायमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया है।

इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम +128GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया है। वीवो ने 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 17499 रुपए और 8GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 19499 रुपए रखी है।

वीवो T2: स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: वीवो T2 में 6.38 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1300 निड्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर : परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टा कोर 695 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही, इसमें 8GB स्पैंड वर्चुअल रैम दी गई है। डिवाइस एंडरॉयड 13 बेस्ड फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  • कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन में f/1.79 अपर्चर के साथ 64MP का प्रायमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वॉटर नॉच डिजाइन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी और चार्जिंग : पावर बैकअप के लिए फोन में 45000mAH की बैटरी दी गई है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन की बैटरी 25 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगी।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन : कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, 3G, Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ, NFC और टाइप C USB दिया गया है।
  • अवेलेबिलिटी और ऑफर: बायर्स इस स्मार्टफोन को ई-कामर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 18 अप्रैल से खरीद पाएंगे। HDFC, SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर्स वीवो T2 5G स्मार्टफोन खरीदने में 1500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकेंगे।