एडवांस फीचर वाला Smartphone जेब पर नहीं डालेगा डाका, 15 हजार से कम में आते हैं ये शानदार डिवाइस
guide-big-battery-smartphone-under-15k-motorola-redmi-realme-poco
एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बड़ी बैटरी वाले डिवाइस को खोज रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है। बड़ी बैटरी के साथ आने वाले डिवाइस के साथ बार-बार चार्जिंग की परेशानी नहीं आती। स्मार्टफोन को ठीक तरह से चार्ज किया जाए तो एवरेज यूजर के लिए यह एक से डेढ़ दिन तक आराम से चलाया जा सकता है
स्मार्टफोन को चार्ज करने का सही तरीका
मालूम हो कि स्मार्टफोन को चार्ज करने का सही तरीका 20-80 चार्जिंग रूल होता है। इस रूल के मुताबिक अगर डिवाइस को 20 प्रतिशत बैटरी डाउन होने और 80 प्रतिशत बैटरी अप होने तक ही चार्ज किया जाए तो डिवाइस लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। आपके लिए इस आर्टिकल में 15 हजार रुपये के बजट में कुछ बड़ी बैटरी स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैंwww.keymyhome.com
REDMI 10 Power
बड़ी बैटरी के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रेडमी का REDMI 10 Power चेक कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन 6000 mAh की बैटरी के साथ आता है
आप फोन के 8 GB RAM और 128 GB ROM वेरिएंट को 15 हजार रुपये के बजट में खरीद सकते हैं। डिवाइस 50MP रियर कैमरे के साथ आता है।
realme C55
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रियलमी ने हाल ही में यूजर्स के लिए realme C55 डिवाइस पेश किया है। यह स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है।
आप फोन के 6 GB RAM और 64 GB ROM वेरिएंट को 15 हजार रुपये के बजट में खरीद सकते हैं। डिवाइस 64MP रियर कैमरे के साथ आता है।
MOTOROLA G32
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोराला का MOTOROLA G32 डिवाइस भी बड़ी बैटरी के लिए चेक किया जा सकता है । यह स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है।
आप फोन के 8 GB RAM और 128 GB ROM वेरिएंट को 15 हजार रुपये के बजट में खरीद सकते हैं। डिवाइस 50MP रियर कैमरे के साथ आता है।
POCO M4 5G
बड़ी बैटरी के लिए इस बजट में इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पोको का भी ऑप्शन मिलता है। पोको का POCO M4 5G चेक कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है।
आप फोन के 4GB RAM और 64 GB ROM वेरिएंट को 15 हजार रुपये के बजट में खरीद सकते हैं। डिवाइस 50MP रियर कैमरे के साथ आता है


