Yamaha ने नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च की ये 150सीसी की बाइक, यहां समझें कीमत से लेकर पावर तक सभी बातें

latest-news-yamaha-launched-fz-s-v3-bike-with-new-color-option-understand-everything-from-price-to-power-here

Apr 17, 2023 - 09:46
Yamaha ने नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च की ये 150सीसी की बाइक, यहां समझें कीमत से लेकर पावर तक सभी बातें
latest-news-yamaha-launched-fz-s-v3-bike-with-new-color-option-understand-everything-from-price-to-power-here

 यामाहा ने इंडियन मार्केट में FZ-S V3 मोटरसाइकिल पर मैट ब्लैक शेड को फिर से पेश किया और इस रंग ऑप्शन की कीमत 1.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी का कहना है ये नया कलर ऑप्शन स्टैंडर्ड रूप से स्टैंडर्ड वेरिएंट पर उपलब्ध है। अगर आप भी यामाहा की इस अपडेटेड बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ें, जहां आपको बताने जा रहे हैं इस बाइक में हुई प्रमुख बदलावों और खासियतों के बारे में।

प्रमुख बदलाव

अगर इस अपडेटेड बाइक के बदलावों के बारे में बात किया जाए तो Yamaha FZ-S V3 में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वहीं इंजन मिलता है, जो अन्य वेरिएंट में पेश किया गया है। इस वेरिएंट की तुलना अन्य वेरिएंट से करें तो इसमें सिर्फ एक बदलाव किया गया है वो है नया कलर ऑप्शन। इसके अलावा, डॉयमेंशन, इंजन स्पेसिफिकेशन, फीचर्स से पहले जैसे ही हैं।www.gowengo.com

jagran

Yamaha FZ-S V3 इंजन

जैसे की आपको ऊपर पहले ही बताया गया है कि इस वेरिएंट में केवल कलर ऑप्शन को जोड़ा गया है। अन्य वेरिएंट की तुलना में इंजन में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसमें 149cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा हुआ है, जो 12.2 हॉर्स पावर और 13.3 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

टायर्स

इसके अलावा Yamaha FZ-S V3 में दोनों साइड 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिसमें फ्रंट में 100/80 टायर्स और रियर में 140/60 टायर्स हैं। वजन के मामले में आप इसको हल्की बाइक की तरह ट्रिट कर सकते हैं। अपाचे आरटीआर 160 2वी से 1-2 किलो हल्की ही है। इसका वजन 135 किलो है। वहीं इसके फ्यूल टैंक में 13 लीटर तक की पेट्रोल कैप्सिटी है।