बानसूर में बेटी की खास पहल:स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए बनवाया हाल और बरामदा, कहा-यहां से मेरी यादें जुड़ी

बानसूर में बेटी की खास पहल:स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए बनवाया हाल और बरामदा, कहा-यहां से मेरी यादें जुड़ी

बानसूर में अपने माता पिता की याद में गांव की लड़की ने सरकारी स्कूल में छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए एक हाल और एक बरामदे का निर्माण करवाया है। मंगेज रणजीव सिंह राठौड़ निवासी डोशल (सीकर) ने अपने माता पिता स्व. लाड कूपर और पिता स्व. रावत सिंह की पुण्य स्मृति मे एक एक हाल और बरामदे का निर्माण अपने पीहर बानसूर के बामनवास में करवाया है। जिसका आज ग्रामीणों की मौजूदगी में पूर्व यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत ने फीता काट कर उद्धघाटन किया।

वही मंगेज कंवर ने बताया कि स्कूल में छात्र छात्राओं की बैठने की समस्या थी। जिसको लेकर स्कूल के लिए एक खास पहल की शुरुआत की गई है। वही उन्होंने कहा की इस गांव की बेटी होने के नाते इस स्कूल से मेरी यादें जुड़ी हुई है। मैने इसी स्कूल में बचपन में पढ़ाई की थी। वही उन्होंने स्कूल के छात्र छात्राओं से अच्छी पढ़ाई कर आगे चलकर अपने गांव और माता पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। वही छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वही स्कूल के स्टाफ ने बेटी के इस सराहनीय कार्य करने के लिए आभार प्रकट किया गया। वहीं पूर्व यूआईटी चेयरमैन ने बेटी की इस पहल की सराहना की। वही उन्होंने बताया की परोपकार मे लगाया हुआ धन का श्रेष्ट उपयोग होता है इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सुमन सुभाष यादव, सरपंच बबीता शेर सिह शेखावत, पप्पू बोस, अमर सिंह ग्रामीण मौजूद रहे।