Alfalfa Benefits: बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर कैंसर से बचाव में भी कारगर है अल्फाल्फा का सेवन
health-benefits-of-alfalfa-for-skin-hair-and-health
Alfalfa Benefits अल्फाल्फा एक ऐसा पौधा है जो सेहत के लिए जरूरी कई सारे गुणों से भरपूर होता है। इसे खाने से पाचन सही रहता है हार्ट हेल्दी रहता है कैंसर से बचाव होता है और यहां तक कि बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। अल्फाल्फा एक औषधीय पौधा है जिसका इस्तेमाल कई तरह के सप्लीमेंट्स और होम्योपैथी दवाएं बनाने में किया जाता है। भारत के अलावा चाइना, जापान, अमेरिका व अन्य देशो में भी इस पौधे से कई तरह के मेडिसिन्स तैयार किए जाते हैं। पत्तियों से लेकर फल, फूल, बीज व अंकुरित भाग इसकी हर एक चीज़ कई तरह के गुणों से भरपूर होती है। तो आज हम इसके कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में जानेंगे।
अल्फाल्फा में मौजूद पोषक तत्व
अल्फाल्फा कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर अच्छी- खासी मात्रा में होते है। तो वहीं कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक जैसे मिनरल्स। इसके अलावा विटामिन सी, विटामिन बी 6, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के का भी खजाना होता है अल्फाल्फा। www.jaimamart.com
अल्फाल्फा से सेहत को होने वाले फायदे
1. वजन करता है कम
अल्फाल्फा में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है जो फैट को बढ़ने नहीं देता। तो जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए अल्फाल्फा का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। वजन कंट्रोल करके कई बीमारियों के होने की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
2. पाचन रहता है दुरुस्त
अल्फाल्फा एमाइलेज, इनवर्टेज और पेक्टिनेज जैसे कई एंजाइम से भरपूर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है। यह भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
3. डायबिटीज करता है कंट्रोल
अल्फाल्फा का इस्तेमाल ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। रिसर्च के अनुसार अल्फाल्फा की पत्तियों के पाउडर में ऐसे गुण होते हैं जो ग्लूकोज के स्तर को कम करता है।
4. बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने मददगार
शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी अल्फाल्फा बेहद असरदार है। अल्फाल्फा में अच्छे एंजाइम होते हैं, जो हृदय रोग व डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं।
5. कैंसर से बचाव
अल्फाल्फा में एंटी कैंसर का गुण होता है और अंकुरित होने के बाद तो और ज्यादा बढ़ जाता है। यह कैंसर सेल्स को नष्ट करने में असरदार होता है। जिससे इस गंभीर बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
6. हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम
अल्फाल्फा का फाइबर तत्व कई सारी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी होता है, जैसा कि ऊपर बताया गया कि इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम ह जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम होता है तो इससे हार्ट प्रॉब्लम्स के होने की संभावना भी कम हो जाती है।
7. रक्त के प्रवाह को रोकने में
विटामिन के की कमी से चोट लगने पर खून का बहना बंद ही नहीं होता, जो कई बार मौत की भी वजह बन सकती है, तो अल्फाल्फा में विटामिन के मौजूद होता है, जो रक्त के थक्के जमा कर रक्त स्राव को रोकता है।


