कब लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार? ये पॉपुलर गाड़ियां भी हो सकती हैं Electric में कनवर्ट
when-will-maruti-first-electric-car-evx-be-launched-know-latest-details
ये इसे दिखने में काफी दमदार लुक देती है। इसके साथ ही इसमें सामने से डिस्ट्रीब्यूटेड एलईडी हेडलाइट इकाइयों द्वारा फ्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल के साथ डिजाइन किया गया है। इसके फ्रंट बंपर को मजबूत क्रीज़ द्वारा बनाया गया है। Maruti Suzuki ने ऑटो एक्सपो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को ऑटो एक्सपो में पेश किया था। जहां हजारों की संख्या में लोग इस कॉन्सेप्ट कार को देखने पहुंचे थे। चूकिं मारुति किफायती कीमत में गाड़ियों को लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। ऐसे में लोग इस ईवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ईवी को साल 2024 के दिवाली वाले सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। आइये जानते क्या कुछ है इसमें खास?
इलेक्ट्रिक अवतार में आ सकती हैं ये गाड़ियां?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eVX के बाद Grand Vitara EV, Jimny EV, Fronx EV, Baleno EV को इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में शामिल कर सकती है। हालांकि कि ये गाड़ियां नियमित मॉडल की तुलना में महंगी होंगी।
कैसी है डिजाइन?
इसके साथ ही इसमें सामने से डिस्ट्रीब्यूटेड एलईडी हेडलाइट इकाइयों द्वारा फ्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल के साथ डिजाइन किया गया है। इसके फ्रंट बंपर को मजबूत क्रीज़ द्वारा बनाया गया है। इसमें नीचे सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एलईडी फॉग लैंप भी दिए गए हैं।


